उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चलती ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश

थाना जीआरपी व आरपीएफ टीमों द्वारा ट्रेनों में चोरी करने वाला एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक एन्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 27500 रुपया बतलाई जा रही है पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा, झाँसी आदित्य लांग्हे व वरिष्ठ मंण्डल सुरक्षा आयुक्त विवेकानन्द नरायण आरपीएफ के निर्देशन में चोरी, लूट, जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे नईम खान मंसूरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी पंकज कुमार पाण्डेय व आरपीएफ की संयुक्त टीमों द्वारा रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी से 1 शातिर मोबाइल चोर अरविन्द बरार पुत्र रघुवीर बरार निवासी ग्राम बमौरी सुहागी थाना मऊरानीपुर जिला झांसी को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि० अखिलेश कुमार थाना जीआरपी, उ0नि० जितेन्द्र कुमार आरपीएफ, का०प्रदीप कुमार थाना जीआरपी, हे0का0 बजरंगीवाल आरपीएफ, का० हेमन्त कुमार आरपीएफ आदि शामिल रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button