उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मथुरा में अलग-अलग दो जगह 5 किशीर डूबे, दो की मौत, दो को बचाया, एक की तलाश जारी।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

हादसे मैं 2 किशोर डूबने से मौत हो गई। वही 1 की तलाश गोताखोर कर रहे हैं। जबकि दो किशोर को सही सलामत बचा लिया गया है। हादसा थाना बरसाना और कोतवाली क्षेत्र में हुआ। थाना बरसाने के भरना खुर्द में सूर्य कुंड में गांव के तीन किशोर अर्जुन, मनीष गुजर ओर उन का एक दोस्त नहाने गए थे। मंगलवार की दोपहर में गए तीनों दोस्त कुंड में स्नान करने लगे। इस दौरान तीनों दोस्त डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीण जब तक बचाने के लिए दौड़े तब तक अर्जुन और मनीष गहरे पानी में चले गए। जबकि एक दोस्त को सही सलामत बचा लिया गया। अर्जुन और मनीष को बचाने के लिए ग्रामीणों ने प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौजूद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। 4 घंटे रेस्क्यू के बाद अर्जुन और मनीष के शव कुंड से निकाल लिए गए। दूसरा हादसा मंगलवार की शाम को शहर कोतवाली इलाके में बंगाली घाट पर हुआ। यहां होली गेट के नजदीक स्थित अंता पड़ा रहने वाले 14 वर्ष बिट्टू और विशाल दूध लेने के लिए निकले थे। इस दौरान बिट्टू और विशाल यमुना कि तरफ निकल गए और नहाने लगे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किशोर को डूबता देख मौके पर मौजूद नाव बालो ने विशाल को बचा लिया बिट्टू का कुछ भी पता नहीं चला। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गए और बिट्टू को तलाश ने की गुहार लगाई। गोताखोर और रिवर पुलिस 5 घंटे तक बिट्टू को तलाशते रहे। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान अंधेरा हो जाने के कारण तलाशी अभियान बंद कर दिया गया। बिट्टू के बाबा ने बताया कि दोनों किशोर के मकान आमने-सामने है। दोनो साथ में आए थे । यमुना में नहाने गए इस दौरान विशाल डूबने लगा। विशाल को बचाने के लिए बिट्टू ने प्रयास किया और सोर मचाया। विशाल को सही सलामत बचा लिया गया। लेकिन बिट्टू गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button