उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News वाराणसी में शुरू हुई G-20 CWG की बैठक, संस्कृति संरक्षण पर होगी चर्चा, क्षेत्रीय कला को पूरी दुनिया में फैलाएंगे

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी G-20 कल्चरल वर्किंग ग्रुप (CWG) की बैठक गुरुवार से वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित टीएफसी में शुरू हो गई। गुरुवार और शुक्रवार को G-20 देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक होगी। मीटिंग में संस्कृति व कला के संरक्षण को लेकर मंथन होगा। इसमें चार बिंदुओं पर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। इन प्रस्तावों पर सदस्य देशों के संस्कृति मंत्री चर्चा करेंगे। मीटिंग के लिए सदस्य देशों के 170 डेलीगेट्स की टीम वाराणसी पहुंच चुकी है। काशी भ्रमण करेंगे विदेशी मेहमान, देखेंगे गंगा आरती विदेशी मेहमान काशी भ्रमण करेंगे। दिन में मीटिंग के बाद शाम को मेहमान गंगा आरती देखेंगे। नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर सिंधिया घाट होते हुए दशाश्वमेध घाट जाएंगे। घाट और क्रूज पर लोक नृत्य कहरवा, बमरसिया की प्रस्तुति होगी। इसके बाद उन्हें सारनाथ ले जाया जाएगा। वहां बुद्धा थीम पार्क में मेहमानों के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, यहीं पर डिनर पार्टी होगी। बैठक में कल्चरल वर्किंग ग्रुप के 170 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शामिल हो रहा है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और यूएसए के प्रतिनिधि शामिल हैं। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और मीनाक्षी लेखी भी हिस्सा लेंगी। अंतिम दिन यानी शनिवार को CM योगी भी बैठक में शामिल होंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button