उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News झांसी के गरौठा में किसानों का धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी

झांसी के गरौठा में उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी

रिपोर्टर जीतेन्द्र झांसी उत्तर प्रदेश

वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय द्वारा फर्जी आंकड़े तैयार कर लाखों रुपए की हेरा फेरी करने की शिकायत के बावजूद उच्चाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच न कराने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना का आज तीसरा दिन है फर्जी तरीके से पैसा निकालकर बंदरबांट करने वाले वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही के लिए किसान अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है! धरने पर बैठे किसानों ने बिजली विभाग पर भी गलत बिल बनाने के आरोप लगाए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष का आरोप है कि तहसील गरौठा के सबसे बड़े अधिकारी इस मामले में कार्यवाही की जगह समझौता का प्रयास कर रहे ! धरना स्थल पर ही किसानो द्वारा स्वयं अपने रहने ,भोजन, पानी की व्यवस्था कर रात दिन धरना प्रदर्शन जारी है!

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button