ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कुएं में डूबने से पुनवारा कला ग्राम के दो बच्चों की मौत, जांच में जुटी धूमा पुलिस

  रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

हम आपको बता दें कि जिला सिवनी मध्यप्रदेश के अंतर्गत आने ब्लॉक लखनादौन के धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनवारा कला ग्राम में दर्दनाक घटना घटित हो गई। जहां कुएं में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जिनके शर्वो को अस्पताल लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनादौन विकास खंड के अंतर्गत आने वाले धूमा क्षेत्र के पुनवारा कला ग्राम में दो बच्चे कुएं में नहाने गए थे। जहां गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगे। जैसे ही लोगों को पता चला कि दो बच्चे कुएं के अंदर डूब गए है। स्थानीय लोगों ने कुएं के अंदर घुस कर उन्हें बाहर निकला और अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों ने धूमा पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल लखनादौन भेजा गया है। वहीं पुलिस परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे। और नहाने के लिए कुआं गए हुए थे। जहां गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच रहीं हैं। मृतकों में रामजी पिता सूरज मरकाम उम्र 12 वर्ष जो कक्षा सातवीं में पढ़ता था और दुर्गेश पिता निरंजन यादव जो कक्षा छठवीं में पढ़ता था। इस घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button