उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News 11 दिन पूर्व अकाउंटेंट से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा तीन लुटेरे गिरफ्तार जिनके कब्जे से संबंधित 4500/-रुपए रुपये नकदी,02 मोबाइल फोन पीड़ित का आधार कार्ड व बैंक चेक तथा घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्टर अकबर अली हापुड़ उत्तर प्रदेश

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हापुड़ देहात द्वारा थाने के मु0अ0स0276/23 धारा 394,325,324,307 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को धनोरा कट के पास से गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से लूट से संबंधित4500/-रुपए नकदी, 02 मोबाइल फोन, पीड़ित का आधार कार्ड व बैंक चेक तथा घटना में प्रयुक्त चाकू वह मोटरसाइकिल बरामद हुई है पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम
1-सौरभ विधुरी पुत्र धीर सिंह निवासी असावर थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर
2-प्रिंस चावड़ा पुत्र मुनेश कुमार निवासी समकोला थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर
3-रोहित पुत्र त्रिलोकमन निवासी ग्राम असावर थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर बताया है
उपरोक्त बरामदगी के संबंध में थाना हापुड़ देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधि की कार्रवाई की जा रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button