IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बम्होरी कला विद्यालय में सुनीता कुशवाहा रेखा यादव छात्राओं का जन्म दिवस मनाया गया एवं मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में 2 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक मतदाता जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 31 अगस्त तक जो युवक युवती छात्रा एवं छात्राएं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रही हैं या पूर्ण कर चुके हैं उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने संशोधन करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है इसी क्रम में बुंदेलखंड के समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न उपाधि से सम्मानित संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव बुंदेलखंड द्वारा टीकमगढ़ जिले के बम्होरी कला और कनेरा शिक्षण संस्थानों में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को इस अभियान की विस्तार से जानकारी दी तथा जिन बच्चों के परिवार में मतदाता सूची में नाम जोड़ा गया है ऐसे विद्यार्थियों को विद्यालय में पुरुष साहित्य और सम्मानित किया जा रहा है । उनके द्वारा सागर संभाग के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और जनपद क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है जिससे संपूर्ण क्षेत्र के विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और समाज और राष्ट्र सेवा देशभक्ति की शिक्षा मिल रही है ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्होरी कला शिक्षण संस्था में कुमारी सुनीता कुशवाहा एवं कुमारी राखी यादव का जन्म उत्सव मनाया गया और मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करने के लिए विद्यालय की ओर से उन्हें सम्मान निधि किया गया इस अवसर पर समाजसेवी श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी जी द्वारा बेटियों का सम्मान किया गया पद पूजन किया गया । विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्राओं को नैतिक शिक्षा व्यवहारिक जीवन यातायात नियमों की जानकारी एवं विद्यालय में समय सारणी बनाकर शिक्षण कार्य करने की प्रेरणा दी गई बच्चों को चरित्रवान बनकर परिवार समाज और राष्ट्र सेवा के लिए समय पर होने के अनेक दृष्टांतों नैतिक शिक्षाओं की कहानियों के माध्यम से मनोबल बढ़ाया गया । भारत के विज्ञान को द्वारा चांद पर चंद्रयान की जानकारी बच्चों को दी गई और विज्ञान को के प्रति सहस्त्र शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई भारत देश विश्व गुरु बने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया ।विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री आर के प्रजापति द्वारा विद्यार्थियों को शासन की शिक्षा प्रणाली नियमों से अवगत कराते हुए उज्जवल भविष्य में शिक्षा संस्कृति संस्कार के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी गई । शिक्षक श्री पवन मिश्रा क कुशवाहा पीके अहिरवार के एल अहिरवार, एस एल अहिरवार जे पी अहिरवार महेंद्र कुमार द्वारा समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा विद्यालय परिसर में बच्चों को जो मोटिवेशन प्रेरणा दी गई उसके बारे में अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त करते हुए उन्होंने उनके कार्यों की सराहना की । विद्यालय के छात्राओं ने सामाजिक और राष्ट्रीय भावना के साथ शिक्षा ग्रहण कर विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया । विद्यार्थियों को समाजसेवी संतोष गंगेले की ओर से सामान्य ज्ञान की पुस्तक और टॉफियां भी वितरण की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button