उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जिला धिकारी द्रारा गंगा नदी में बाढ़ से घिरे गांवों का निरीक्षण किया

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तर प्रदेश

जनपद कानपुर नगर जिला धिकारी विशाख जी ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के द्रष्टि गत आज गंगा बैराज स्थित प्राथमिक विद्यालय कांशीराम नगर खंड विकास कल्याण पुर में बनाएं गए राहत शिविर तथा भोपाल का पुरवा गांव का निरीक्षण किया गया गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कांशीराम नगर के 15‌परिवारो को बाढ़ राहत शिविर में रखा गया है सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से घंटे गंगा नदी के जल स्तर पर निगरानी रखना सुनिश्चित किया जाए राहत शिविर में समस्त परिवारो का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए सभी परिवारों को डिग्निटी किट उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए जिन गांवों के संपर्क मार्ग में जल भराव की स्थिति है उन गांवों में आवश्यकता नुसार ट्रैक्टर अथवा नाव का प्रबंध करना सुनिश्चित किया जाए निरीक्षण के दौरान जिला धिकारी विशाख जी ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को जनपद में बढ़ते जलस्तर के द्रष्टि गत निर्देश दिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए राहत शिविर में मेडिकल टीम द्रारा सभी सदस्यों एवं परिवारों को मेडिकल हेल्थ किट उपलब्ध कराई जाए तहसीलदार सदर को निर्देशित किया राहत शिविर में प्रकाश व्यवस्था हेतु जनरेटर आदि लगाना सुनिश्चित करें अपर जिलाधिकारी आपूर्ति को निर्देशित किया गया कि गंगा नदी का जलस्तर कम होने तक बाढ राहत शिविर में आवासित परिवारों को राशन वितरण कराया जाए जल भराव वाले गांवों में होम डिलीवरी के माध्यम से राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए गए राहत शिविर में सफाई कर्मचारियों को तैनाती कर लगातार साफ सफाई करा कर दवा का छिड़काव किया जाए निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर अभिनव गोपाल अपर जिलाधिकारी आपूर्ति अजीत सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार तथा तहसीलदार सदर आदि लोग उपस्थित रहे !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button