राजस्थानव्यापार

Rajasthan News भरतपुर की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों पर पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है।

रिपोर्टर आसिव खान नगर भरतपुर राजस्थान

भरतपुर की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों पर पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। कामां पुलिस के बाद देर रात पहाड़ी थाना पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 5 ओवरलोड डंपर और 1 ट्रेलर को जब्त किया है। मेवात इलाके में खनन क्षेत्र से आने वाले वाहन ओवरलोड चलते हैं। जिसको लेकर सांसद रंजीता कोली भी आवाज उठाती रहती हैं। बीते कुछ दिनों ने दिल्ली से आते समय सांसद रंजीता कोली ने जब ओवरलोड वाहनों को रोकने की कोशिश की तो इस दौरान ओवरलोड वाहनों के ड्राइवरों ने सांसद के काफिले के ऊपर हमला भी कर दिया था। जिसके बाद प्रशासन की सख्ती के बाद ओवरलोड वाहनों पर रोक लगा दी गई, लेकिन अब फिर से ओवरलोड वाहनों आवागमन शुरू हो गया है। जिसको लेकर पुलिस सख्त है, और लगातार मेवात इलाके में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रही है।देर रात पहाड़ी थाना पुलिस ने बस स्टैंड चौराहे पर नाकाबंदी की, इस दौरान खनन क्षेत्र से आने वाले सभी ओवरलोड वाहनों को चेक किया गया। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 डंपर और 1 ट्रेलर को जब्त किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button