उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News “गाजियाबाद में जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर एक्शन,ऐसी 415 गाड़ियों के कटे चालान”

"स्कॉर्पियो के स्टाइलिश नंबर पर 24000 का चालान"

रिपोर्टर फरमान खान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को 24 हजार रुपए का चालान काटा है। दरअसल, काले रंग की इस स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट पर नंबर स्टाइल से लिखा था जो दिखने में राम जैसा शब्द प्रतीत हो रहा था। नंबर प्लेट के बराबर में ही ‘गुर्जर’ शब्द लिखा हुआ था। गाजियाबाद के वैशाली इलाके में दौड़ती इस स्कॉर्पियो का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तुरंत स्कॉर्पियो की जांच शुरू कर दी। पता चला कि इसका प्रदूषण प्रमाण पत्र भी वैध नहीं है। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने प्रदूषण फैलाने पर 10 हजार रुपए दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 10 हजार रुपए,बिना इंश्योरेंस ड्राइविंग करने पर दो हजार रुपए और गलत तरीके से गाड़ी चलाने पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button