ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सिमरिया चीर घर के पास जुआ खेल रहे जुआरी गिरफ्तार।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना  सिमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चीर घर के पास का मामला। जहाँ एक टपरे में कुछ जुआरियों के जुआ खेलने की खबर सिमरिया पुलिस को लगी पुलिस ने बिना किसी देरी किये जुआरियों की घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा । पकड़े गए के नाम इस प्रकार हैं सिया राम पिता सेवक पटेल उम्र 29 बर्ष निवासी देवरी, जगदीश पिता राम मिलन पटेल उम्र 40 बर्ष निवासी कोलकरहिया, सुखदेव पिता शंकर प्रजापति उम्र 44 बर्ष निवासी कोलकरहिया, अनिल पिता नर्मदा पटेल उम्र 29 निवासी डोली (थाना मढियादौ) जिला दमोह, मनीष पिता गरीबा अहिरवार उम्र 23 बर्ष निवासी कोल्ही आदि बताये गये। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने जप्ती नामा बना कर 52 तास के पत्तों सहित 5 मोवाईल फोन, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई एवं 42 हजार 800 रुपये नगद के साथ 4 मोटर साइकिल जप्त की जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 40 रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए सभी पाचों जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button