IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव को धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।

रिपोर्टर श्याम जी कश्यप जनपद फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद  रविवार को नगर के टाउनहॉल पार्क में आयोजित हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम देर शाम तक चला ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोक गायिका आस्तिकी मिश्रा ने ‘अम्मा मेरे बाबा को भेजो री,के सावन आया, व ‘नन्ही-नन्ही बुँदिया रे,सावन का मेरा झूलना,तथा बांस की बांसुरिया लाला, कहाँ ते लायो रे. आदि सावन कजरी के गीतों की का गायन किया। ढोलक पर धाप किरण त्रिवेदी ने दी। प्रीति तिवारी,रजनी लौंगवानी ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कृष्ण के स्वरूप में स्नेहा श्रीवास्तव व राधा के स्वरूप में नंदिनी श्रीवास्तव ने राधिका गौरी से ब्रिज की छोरी से मैया करादे मेरो ब्याह,व ‘मणिहारी का भेष बनाया,श्याम चूड़ी बेचने आया,आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। यशोदा के स्वरूप में नेहा सक्सेना रहीं। प्रिया वर्मा ने सभी के हाथों में मेहंदी लगाई । कार्यक्रम में झूला,हरी चूड़ी पहनाकर, सावन गीत,मेंहदी रचा व हरे परिधान में मौजूद रहकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही पूरे कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी। प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा हरियाली तीज एक लोक पर्व है श्रावण मास में तीज के दिन को महत्वपूर्ण माना गया है। भारतीय संस्कृति और पर्यावरण का संरक्षण करने के उद्देश्य से हम इसे मनाते चले आ रहे हैं। कार्यक्रम की संयोजिका अर्चना द्विवेदी ने कहा कि भारत देश में हर पर्व विशेष महत्व रखता है हरियाली तीज लोक पर्व है जिसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी दिन भगवान की आराधना कर महिलाए अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करती है ।आज के दिन हम सब को मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए । कार्यक्रम की व्यवस्था सहसंयोजिका पारुल सैनी सचिव दिलीप कश्यप,राम मोहन शुक्ल,रोहित दीक्षित ने संभाली । संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने किया अध्यक्ष डॉक्टर नवनीत गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर रामअवतार शर्मा इंदु,संजय गर्ग,रविन्द्र भदौरिया, डॉक्टर आदेश अवस्थी,दीपक रंजन सक्सेना,आकांक्षा सक्सेना,कोमल शर्मा,निहारिका पटेल,डॉक्टर ज्योति गुप्ता,हेमलता श्रीवास्तव,साधना श्रीवास्तव,डॉक्टर समरेंद्र शुक्ल कवि,अखिलेश पाण्डेय,प्रीतू वर्मा,शशिकांत पाण्डेय,डॉक्टर सर्वेश श्रीवास्तव,अरविंद दीक्षित,निमिष टंडन आदि लोग उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button