उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बीडियो ने आरोपी कर्मचारियों को ही सौंप दी जांच, कारण बताओं नोटिस जारी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

भरावन, हरदोई  आइजीआरएस ( समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली ) पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में जिम्मेदार मनमानी कर रहे हैं | एक प्रकरण में आरोपी को ही मामले की जांच सौंप, दी लेकिन सतही तौर पर दी गई निराकरण रिपोर्ट को रद्द कर दिया गया है | जनपद में ऐसे कई मामले हैं जिनके निस्तारण में अफसर अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं | जानकारी में आया है कि एक प्रकरण में भरावन के खंड विकास अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है | नोटिस में कहा गया है कि शिकायतकर्ता से वार्ता करते हुए दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई करें | दूसरे मामले में शिकायत निस्तारण में ढिलाई पर पिहानी के बीडियो से भी जवाब तलब किया गया है | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जुड़ी शिकायतो में सतही निराकरण आख्या लगाने से जिम्मेदार हिचक नहीं रहे हैं | भरवान विकासखंड के हड़हा निवासी राहुल कुमार आदि ने पंचायत सचिव जागेश्वर प्रसाद पर रुपए लेकर आपात्रों को आवास आवंटन की शिकायत की थी | आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत को बीडियो भरावन ने गंभीरता से नहीं लिया | और प्रकरण में आरोपी पंचायत सचिव जागेश्वर को ही शिकायत की जांच की जिम्मेदारी सौंप दी | आरोपी कर्मचारी के माध्यम से जांच कराते हुए निस्तारण की भी आख्या उपलब्ध करा दी गई | जानकारी में आने पर आवास योजना के नोडल अधिकारी डीआरडीए के परियोजना निदेशक गजेंद्र कुमार तिवारी ने शिकायत निस्तारण की आख्या को रद्द करते हुए संबंधित बीडियो को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए कहा है कि आरोपी कर्मचारी से ही प्रकरण की जांच कराए जाने से स्पष्ट हो रहा है की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है | संबंधित प्रकरण की दोबारा से जांच करते हुए रिपोर्ट प्राप्त कराने के साथ ही शिकायतकर्ता का फीडबैक व संतुष्टि के साथ ही दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्राप्त कराए |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button