Uttar Pradesh News कच्चे मकान के गिरने से दब कर वृद्धा की मौत

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
पिहानी, हरदोई जनपद हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर में मंगलवार को भारी बारिश से गिरने वाले मकान में रहने वाली राम श्री उर्फ महादेवा की मृत्यु हो गई | मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण पर मौके पर पहुंचे | तमाम प्रयासों के बाद वृद्धा को मलबे से बाहर निकाला जा सका | मलबे में दबने की वजह से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई | मृतका के कमलेश कुमार व धनीराम दो बेटे हैं | इस घटना के घटित होने से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है | जनपद के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी 70 वर्षी राम श्री उर्फ महादेवा पत्नी स्वर्गीय रामेश्वर मंगलवार को भारी बरसात के कारण घर में घुसे पानी को साफ कर रही थी | इसी बीच कच्चे मकान की एक दीवार के गिर जाने से और उसके नीचे वृद्धा के दब जाने से तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर भागे हुए आये | कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह मिट्टी हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला जा सका | किंतु मलबे में दबने से उसकी मृत्यु हो चुकी थी | घटना की जानकारी क्षेत्रीय अधिकारियों को दी गई | जानकारी होने पर नायब तहसीलदार मनीष कुमार, कोतवाल सुनील दत्त कौल, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, कानूनगो गिरजा शंकर बाजपेई, लेखपाल मनीष अस्थाना ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया | मैं तहसीलदार मनीष कुमार का कहना है कि देवीय आपदा व मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ दिलाया जाएगा |

Subscribe to my channel