IC News and Media House Private Limited


पंजाब

Punjab News गुरुद्वारा शाह साहिब में तीन दिवसीय 13 फरवरी से 15 फरवरी तक सालाना संत समागम का आयोजन

रिपोर्टर बलदेव कक्कड़ मनसा पंजाब

बरवाला ( राजेश सलूजा) : वार्ड नंबर 9 व 3 में स्थित डेरा संत बाबा गोबिंद शाह सिंह गुरुद्वारा शाह साहिब के प्रांगण में तीन दिवसीय 13 फरवरी से 15 फरवरी तक 74वां सालाना संत समागम का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख सेवादार बलजीत कौर शाह और गुरप्रीत शाह सिंह गिन्नी ने बताया कि इस समागम में बाहर से आए अमृतसर से रागी जत्था मनजीत सिंह और नानक सिंह सिखआर्थी समेत अनेक महापुरुषों द्वारा अपनी मधुर वाणी से गुरबाणी व शब्दों और भजनों का गुणगान किया जाएगा। 13 फरवरी को प्रातः 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया जाएगा और पाठ सुखमणि साहिब सायं 3 बजे से 5 बजे तक तथा कीर्तन दरबार रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। 15 फरवरी को प्रातः 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा और कीर्तन दरबार प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button