उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मंडल अध्यक्ष भाजपा की पिटाई में तीन नामजद सहित एक सैकड़ा लोगों पर रिपोर्ट

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

गोपामऊ, हरदोई  जनपद हरदोई में गोपामऊ के भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि रविवार की रात राजकुमार गुप्ता ने फोन कर जानकारी दी कि कस्बे के लालपीर मोहल्ले में स्थिर मंदिर में गैर हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति ने मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी है | जिस पर मैंने संबंधित थाना प्रभारी को फोन पर प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई के लिए अवगत कराया | पुलिस द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर छानबीन शुरू कर दी गई | इसके बाद सोमवार की सुबह फिर से राजकुमार गुप्ता ने मुझे फोन करके बुलाया | उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो कस्बे के पिहानी तिराहे पर राजकुमार गुप्ता, सत्यपाल, नौशाद नदवी पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि समेत लगभग 100 लोग हाथ में लाठी, डंडा, ईट, पत्थर लिए रोड जाम कर नारेबाजी करते हुए कह रहें थे कि मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले को शीघ्र पकड़ा जाए नहीं तो पुलिस चौकी में आग लगा देंगे | कस्बे की दुकानें भी बंद कराने लगे | इन लोगों के इस तरह के क्रियाकलापों से कस्बा व राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया | भाजपा मंडल अध्यक्ष का आरोप है कि जब उन्होंने यह सब करने से मना किया तो राजकुमार गुप्ता ने भीड़ की ओर इशारा किया और सभी लोग लाठी, डंडा लेकर मारने पीटने लगे | घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से मुझे बचाया | पिटाई के दौरान उनका चश्मा तोड़ दिया और ₹5000 भी छीन लिए | थाना के प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर राजकुमार गुप्ता, सत्यापाल और नौशाद के विरुद्ध नामजद समेत एक सैकड़ा लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है | मामले की गहनता से जांच की जा रही है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button