उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News अवैध संबंध और लेनदेन के विवाद मे शराब के नशे में भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सांडी, हरदोई  सांडी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में अवैध संबंधों और रुपयों के लेन-देन को लेकर भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | साथी आरोपी भतीजे को हिरासत में ले लिया है | भाइयों की रजामंदी के बिना खेत बेचने और उससे मिले रुपयों को एक महिला पर लुटाने से नाराज भतीजे ने अपने अविवाहित चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी | वारदात को अंजाम देने से पहले उसने अपने चाचा के साथ बैठकर शराब भी पी थी | इसके बाद दोनों में जमीन को रुपयों को लेकर विवाद भी हुआ | इसी दौरान पवन ने कुल्हाड़ी मारकर गंगाराम की हत्या कर दी | घटना की जानकारी पर आधी रात के लगभग 2:00 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया | गांव से ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया | अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार सुबह सांडी थाने पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button