उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर. फिर तालाब में गिरी कार, गंभीर रूप से घायल हुए दोनों ही चालक

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सवायजपुर, हरदोई जनपद हरदोई के कोतवाली क्षेत्र में हरदोई -सवायजपुर मार्ग पर भिठारी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी | बाइक के साथ टक्कर होने के बाद अनियंत्रित होकर कार सड़क के किनारे तालाब में जा गिरी | इस घटना में कार और बाइक चालक दोनों ही घायल हो गए हैं | घटना घटित होने के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है | बताया जाता है की मूल रूप से सांडी कस्बे के रहने वाले बिलाल 24 वर्ष पिछले कई वर्ष से अपने मामा हफीज खां के घर बावन कस्बे में रहते हैं | मंगलवार की दोपहर वह कार से हरदोई जा रहा था | लोनार कोतवाली क्षेत्र के बहरुआपुर निवासी पवन 21 वर्ष हरदोई सवायजपुर मार्ग पर भिठारी गांव के पास करने उसकी बाइक में टक्कर मार दी | उसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी | इस घटना में कार और बाइक चालक घायल हो गए | दोनों को हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button