उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  समान सप्लाई की मांग पर 84 गांवों की बिजली की बंद, उपकेंद्र का किया घेराव

 समान सप्लाई की मांग पर 84 गांवों की बिजली की बंद, उपकेंद्र का किया घेराव

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश

बिजली कम आने से ग्रामीणों के साथ किसान परेशान हैं। इसकी वजह से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे परेशान होकर हठ योगी बाबा विजय देव नाथ महाराज ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार को अलीगंज विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी तो 84 गांवों में अंधेरा छा गया। जिससे बिजली अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। देर शाम तक मांग न मानने से बाबा धरने पर बैठे हुए थे। वहीं बिजली न आने से लोग परेशान हुए। ग्रामीणों ने एसडीओ से अलीगंज विद्युत उपकेंद्र के तीनों अलीगंज उपकेंद्र पर लोगों के साथ मौजूद हठयोगी बाबा विजय देव | क्षेत्रों को समान रूप बिजली आपूर्ति देने को कहा, जिसे बिजली कर्मियों ने मना कर दिया। इसके नाराज हठयोगी ने ग्रामीणों की मदद से विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी, जिससे 84 गांव प्रभावित हुए। एसडीओ अलीगंज ने पुलिस की सूचना दी। अधिकारी बोले- समान सप्लाई देने से मशीनें हो जाएगी ठप खेतों में सूख रही धान की फसल बाबा का कहना है कि सिंचाई न होने से किसानों की फसल सूख रही हैं। बिजली न आने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होते हैं। इसके बावजूद अधिकारी सप्लाई में भेदभाव करते हैं। वहीं देर शाम तक बाबा विद्युत उपकेंद्र पर जमे रहे। बाबा की मांग की है कि तीनों क्षेत्रों में समान रूप से बिजली की सप्लाई हो । वहीं जेई का कहना है कि मशीनें इस हाल में नहीं है कि तीनों क्षेत्रों में एक साथ सप्लाई दी जा सके। सूचना पर थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और बाबा को समझाया, लेकिन बाबा ने कहा कि बिजली की सप्लाई समान रूप से सभी ग्रामीणों को मिलनी चाहिए। वहीं देर रात नायब तहसीलदार सुमित चौधरी भी बाबा को समझाने पहुंचे तैयार नहीं हुए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button