उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चरखारी विकासखंड के ग्राम पंचायत बमरारा मे रिहायशी क्षेत्र में भरे बारिश के पानी को प्रशासन ने निकलवाया

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

आपको बता दें की चरखारी विकासखंड के ग्राम पंचायत बमरारा के ग्रामीणों द्वारा वर्षा के पानी के उनके रिहाईसी क्षेत्र आवासीय मकानों के बीच में भर जाने की शिकायतें प्रशासन से की गई थी, जिससे ग्रामीणों के मकान को नुकसान के साथ-साथ अन्य संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा था,ग्रामीणों के जलभराव की शिकायत का उप जिलाधिकारी चरखारी डॉक्टर प्रदीप कुमार द्वारा संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार पंकज गौतम के देखरेख में राजस्व एवं विकास विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया जिसमें ग्राम प्रधान बमरारा एवं ग्राम के अन्य संभ्रांत व्यक्तियों की मदद से पंपिंग सेट लगवा कर रिहायसी क्षेत्र में भरे हुए पानी को निकलवाया गया, एवं लोगों की उपरोक्त समस्या का निस्तारण किया गया, राजस्व एवं विकास की संयुक्त टीम में नायब तहसीलदार पंकज गौतम, एडीओ आईएसबी चेतराम वर्मा, कानून को हर प्रसाद एवं क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक कुमार मौजूद रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button