Uttar Pradesh News एकारी में हुआ ऐतिहासिक दंगल
फतेहपुर ज़िला के पहलवान श्रीराम ने शैतान सिंह को चित करके चांदी का गदा, 51 हजार नकद पुरस्कार के विजेता हुए

रिपोर्ट विपिन सिंह फतेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर विकास खंड के एकारी गांव में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। इसमें विजेता पहलवान को चांदी का गदा व 51 हजार की नकद धनराशि दी गयी। मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान व सदर विधायक विक्रम सिंह रहे। दंगल के साथ गांव में पहली बार मेले का भी आयोजक किया गया।हर साल की तरह एकारी गांव में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। आयोजक प्रधान पति एकारी कमल साहू ने मुख्य अतिथि को साल व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कुश्ती की शुरुआत अजय टेसाही व संतोष महोबा के मध्य हुई। इसमें अजय कुमार विजयी रहे। इसके बाद आशीष भिंड व राजेश दिल्ली के मध्य कुश्ती बहुत ही रोमांचक रही। इस कुश्ती में दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। इसमें आशीष जीते। इसके बाद सोनू दिल्ली व भोला मेरठ के साथ कुश्ती हुई जोकि बराबर पर छूटी। जयसिंह डरीले की सरांय व हंसराज नरैना पुर के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी। केशन गोपाल एकारी व संतोष महोबा के बीच हुई कुश्ती में किशन गोपाल विजेता रही। महिला पहलवान की कुश्ती में दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। इस कुश्ती में खुशी पाल बनारस व अकांक्षा पाल बनारस के बीच हुई। जिसमें खुशी पाल विजेता बनी। 51 हजार की इनामी कुश्ती श्रीराम लमेहटा व शैतान सिंह राजस्थान की कुश्ती में दर्शकों ने जमकर लुफ्त उठाया। इसके बाद बाबा लाडी जालिम राजस्थान से भिडे ।
जिसमें बाबा लाडी विजेता बने। विजेता बने पहलवानों को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने सम्मानित किया साथ ही फीता काटा। सदर विधायक विक्रम सिंह ने पहलवानों का उत्साह वर्धन किया। ब्लाक प्रमुख विकास पासवान व प्रधान पति कमल साहू ने चांदी का गदा व 51 हजार की धनराशि श्रीराम को दिया। दर्शकों की तालियां लगातार बजती रहीं। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, उमेश परमार, ज्ञानेंद्र सिंह, अनुराग त्रिपाठी, सरवर आलम, मोहर्रम अली, राकेश श्रीवास्तव, संजय साहू, बुलाकी, रामभवन , बिहारी साहू, छेदीलाल, ईंदल प्रसाद रहे। थरियांव पुलिस व हसवा चौकी इंचार्ज विकास सिंह मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। मेधावियों का हुआ सम्मान गांव के लाल जो विभिन्न पदों में हैं सभी को पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह व प्रधान पति कमल साहू ने सम्मानित किया। शील्ड व माला देकर शुभकामनाएं दी। इनमें सूरजभान पाल, सुधीर पाल, सरताज, वैभव गौड़, श्रीकांत, प्रदीप सैनी, दिलीप सैनी, असरफ अली, तौसीफ, शुभम साहू, राहुल साहू, मान सिंह यादव , सुरेश यादव, अंकुश वर्मा, इसराफील, राकेश साहू, फरीद अहमद, राजेश, रिशी बाबू को सम्मानित किया गया। कुछ युवक बाहर होने पर उनके अभिभावकों को सम्मान दिया गया।

Subscribe to my channel