उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News श्रीराम लीला महोत्सव के भव्य आयोजन की पदाधिकारियो ने बैठक कर रूपरेखा बनाई

भगवान भोलेनाथ की बरात के साथ श्रीरामलीला महोत्सव का 12 अक्टूबर को शुभारंभ होगा

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

नगर के स्टेशन रोड़ स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में श्रीरामलीला कमेटी (रजि0) भरथना द्वारा आगामी श्रीरामलीला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में वरिष्ठ संरक्षक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव ने कहा कि नगर में श्रीरामलीला आयोजन का स्वर्णिम इतिहास रहा है, इस बार महोत्सव को बीते वर्षो से भी भव्य बनाने का प्रयास किया जाए।इसके लिए कमेटी से जुड़े प्रत्येक पदाधिकारी/सदस्य को परस्पर सहयोग करना होगा। वरिष्ठ संरक्षक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी ने कहा कि एक शताब्दी पूर्व से श्रीरामलीला महोत्सव नगर क्षेत्र में प्रमुख धार्मिक आयोजन रहा है।इसको और अधिक भव्य व शोभायमान बनाने के लिए हम सबको जुटना होगा। बैठक में वरिष्ठ संरक्षक सत्यप्रकाश यादव एड0,अनिल त्रिपाठी,अध्यक्ष केके यादव, करुणा शंकर दुबे,प्रवीण दुबे,अरविंद दुबे, भगवान दास शर्मा,महेंद्र पाल, राजे तिवारी,रानू यादव, दीपू त्रिपाठी,मंत्री सीपी,कोषाध्यक्ष गणेश कौशल आदि मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button