IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News झांसी जनपद में सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ संपन्न अध्यक्ष पद पर भारत सिंह की 14 वोटो से हुई जीत

रिपोर्टर सूरज चौधरी झांसी उत्तर प्रदेश

बंगरा में उत्तर प्रदेश सफाई राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक स्तरीय चुनाव के तहत विकास खंड बंगरा में सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष पद भारत सिंह , जिलामंत्री गुलाब सिंह पाल, जिलाकोषाध्यक्ष बालकदास, जिला संप्रक्षक आलोक कुमार बाल्मीकि, चुने गए । अध्यक्ष भारत सिंह द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि संगठन में बल होता है। सफाई कर्मचारियों का शोषण अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सफाई कर्मचारियों की हर समस्या को लेकर शासन और प्रशासन से मिलने का भी कार्य किया जाएगा। आए दिन कहीं न कहीं यह सुनने को मिलता है कि सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन अब बिना किसी जांच के और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई नहीं करने दी जाएगी।अध्यक्ष पद हेतु भारत सिंह कर्मचारी नेता बोले – अब सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, बिना जांच नहीं होगी कार्रवाई पूर्व महामंत्री मनोहर लाल बोले- कार्यों के प्रति गतिशील रहें । निर्वाचित सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा की संगठन के साथ रहे और अपने कार्यों के प्रति भी गतिशील बने रहे।इस दौरान कैलाश कुमार विकास खंड बड़ागांव,चंद्र भान,रोशन,सतीश, अरबिंद्र यादव ,मानवेंद्र ,रघुवीर शरण,रिंकू, कतलू,रवि,ठाकुरदास,मलखान, श्री मति फुलावती ,रानी देवी,काशीराम,जितेंद्र,,कुंदन कुमार,उद्देश्य,पृथ्वी राज सिंह,जानकी,मुन्नी लाल,नीरेंद्र ,नरेश,राजकुमार यादव, आदि कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button