उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पब्लिक हैंडीकैप फाउंडेशन एवम मानवाधिकार की टीम ने नवागत पुलिस कमिश्नर डॉ रामकृष्ण स्वर्णकार को किया सम्मानित

रिपोर्टर ब्रजेंद्र नंदन महमूरगंज उत्तर प्रदेश

कानपुर नगर का काफी नाम एवम कानपुर कई चीजों के लिए विख्यात हैं।बीते दिन कानपुर की कमान नवांगतुक पुलिस कमिश्नर डा. रामकृष्ण स्वर्णकार जी को मिला।कमिश्नर साहब पहले से ही अपने अच्छे एवम नेक कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। पदभार संभालने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर अपनी नीतियां स्पष्ट कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन ने जिस मंशा के साथ कानपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी है उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर डा. रामकृष्ण स्वर्णकार उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। वह अभी तक लखनऊ में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड में एडीजी के पद पर तैनात थे। कानपुर में एक सुरक्षित माहौल प्रदान करेंगे इस लिए पब्लिक हैंडीकैप फाउंडेशन और मानवाधिकार के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत एवम सम्मान किया।इस सम्मान के अवसर पर कमिश्नर ऑफिस में विशेष रूप से श्री राजू दुबे, श्री प्रणव श्रीवास्तव (युवा मोर्चा), श्री रामजी बाजपेई, श्री सर्वेश श्रीवास्तव (मनवा अधिकार, प्रदेश प्रचारक) , संजय सिंह (एडवोकेट) रामा यादव, मनोज गौतम और अन्य पदाधिकारियों मौजूद रहे एवम पब्लिक हैंडीकैप फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रशांत गुप्ता,श्री ब्रजेन्द्र नंदन,श्रीमती बबिता देवी, श्रीमती सोनी श्रीवास्तव, श्री राम बच्चन राम ,श्री सोनू कन्नौजिया एवम अन्य उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने भी उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button