ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News शासन के द्वारा संतो के मार्गदर्शन में निकाली जा रही है स्नेह यात्रा।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

भारतीय समाज में संतो, साधुओं, सन्यासियों एवं आध्यात्मिक महापुरुषों का सदैव उच्चतम स्थान रहा है। समाज में रूपांतरण परिवर्तन एवं पुनर्जागरण के कार्य सदा ही इन्हीं विभूतियों के द्वारा मार्गदर्शक एवं संपादित होते हैं समाज का एक बड़ा वर्ग कुरूतियों एवं असमान व्यवहार के कारण समाज की मुख्यधारा से अलग होता गया इन्हीं लोगों से स्नेह मिलन संवाद के लिए संत समाज द्वारा स्नेह यात्रा का आयोजन मध्यप्रदेश शासन एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा महिदपुर विकास खंड में नम्रता तिवारी के मार्ग दर्शन किया गया यात्रा का प्रवेश नागदा से महिदपुर विकासखंड के महिदपुर रोड गोगापुर पंचायत से हुआ। सर्वप्रथम विकासखंड की सीमा पर गोगापुर सरपंच श्रीमती रितु पाटीदार द्वारा भगवान के विग्रह का दूध जल से चरण वंदन पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। ग्राम की महिलाओं द्वारा सर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल संत जनों की अगवानी की। नगर भ्रमण करती हुई यात्रा हनुमान मंदिर पहुंची ।

यहां पर रक्षा सूत्र बंधन सत्संग कीर्तन के पश्चातमुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका टैगोरे जिला समन्वयक सचिन शिंपी विकासखंड समन्वयक नम्रता तिवारी ग्राम सरपंच रितु पाटीदार द्वारा सभी संतों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया एवं संतों द्वारा ग्राम सरपंच को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की यहां 150 से अधिक संख्या में जन समुदाय के बीच श्री चित्त हरि कृष्णा प्रभु जी द्वारा उपस्थित समुदाय को गीता के श्लोक के माध्यम से सभी को ज्ञान दिया यहां से यात्रा ग्राम डेलची बुजुर्ग, बंजारी, बलाई खेड़ा, रुद्रखेड़ा, धुलेट, एवं नगर भ्रमण करते हुए ग्राम कढ़ाई चिंतामन गणेश मंदिर पर पहुंची यहां पर सत्संग भजन कीर्तन एवं भोजन पश्चात द्वितीय चरण में यात्रा ग्राम महू नारायणा शेरपुर अररिया नजिक पहुंची यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में रक्षा सूत्र बंधन सत्संग भजन कीर्तन के आयोजन संत जनों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत श्रीमद्भगवद्गीता उपहार स्वरूप भेंट करना आदि गतिविधियां संपन्न हुई लगभग100 की संख्या से अधिक जन समुदाय के बीच सत्संग कीर्तन एवं श्रीमद भगवत गीता के श्लोक का पाठ किया गया उसके बाद यात्रा चितावचितावद फंटा हनुमान मंदिर पर पहुंची यहां भी श्री प्रभु द्वारा भागवत गीता भेंट की जिसके पश्चात यात्रा महिदपुर सिटी से होती हुई ग्राम कढ़ाई पहुंची जहां पर सत्संग भजन कीर्तन के पश्चात ग्राम सरपंच एवं तहसीलदार संतुष्टि पाल को श्रीमद्भागवत गीता भेंट की यहां पर संत श्री चित्त हरिकृष्ण दास प्रभु श्रीनिवास आचार्य दास जी श्री चैतन्य मनोहर प्रभु जी श्री श्याम कांत प्रभु जी ओम प्रभु जी श्री कृष्णानंद स्वामी जी की उपस्थिति रही। यात्रा में मुख्य रूप से कैलाश चंद्र मालवीय तूफान सिंह सोनू व्यास पवार प्रताप सिंह भरत व्यास कुलदीप सिंह कमलेश व्यास संजय व्यास विक्रम सिंह चौहान जितेंद्र सिंह राजावत वीरेंद्र धामोंनिया अजय दास बैरागी कृष्णपाल सिंह राजावत निर्मला गोस्वामी सभी ग्रामों के सरपंच सचिव आदि का सराहनीय योगदान रहा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button