उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News मृतक नाबालिग किशोरी की हत्या के मामले को लेकर तीन संगठनों ने एकजुट होकर की सीबीआई जांच की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्टर संजय कुमार सिंह खीरी उत्तर प्रदेश

जी हां मामला पलिया कला जिला लखीमपुर खीरी का है जहां पर परिजन के साथ-साथ “महिला मोर्चा ऐपवा की जिला अध्यक्ष आरती राय, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह, बंजारा समाज के प्रदेश अध्यक्ष कमाल अहमद” एक जुट होकर उपजिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग की है और साथ ही परिवार को डराने धमकाने और दबाव बनाने के मामले को लेकर सुरक्षा के गारंटी की भी मांग की है । कुछ दिनों पहले ही ड्राई फूड व्यापारी के घर में मिला था नाबालिग किशोरी का शव जिस के मामले में परिजनों के के साथ-साथ पुलिस को भी मृत्यु का कारण संदिग्ध लग रहा था। आपको बताते चलें कि यह नाबालिग किशोरी ड्राई फूड व्यापारी के यहां सात- आठ साल से झाड़ू पोछा लगा कर अपना जीवन यापन कर रही थी।

जिसके मां-बाप बचपन में गुजर गए थे और वह अपने जीजा आदि के परिवार में रहती थी। किशोरी की हत्या हो जाने के बाद मामला रेप और हत्या का बताया जा रहा था इस मामले को लेकर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रेप और हत्या के मामले में 8 पर मुकदमा दर्ज कर लिया था जिसमें व्यापारी के दो पुत्र समेत एक नौकर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में परिजन का बार-बार बयान आ रहा है कि हमें न्याय नहीं मिल रहा है हम इसकी सीबीआई जांच चाहते हैं क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजनीति और विपक्षीय प्रबल होने के कारण रिपोर्ट में गड़बड़ी की जा रही है। आईए देखते हैं नाबालिक मृतक किशोरी की बुआ ने पलिया कलां के किन प्रतिष्ठित व्यापारीयों पर लगाया आरोप जो लड़की की मौत का सौदा करने के लिए पहुंचे थे लड़की के घर और जब बात नहीं बनी तो दे डाली धमकी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button