ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कल्दा घाटी में कार, मोटरसाइकिल टकराई, मोटरसाइकिल चालक घायल।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना सलेहा थाना क्षेत्र की कल्दा घाटी में कार एवं मोटर साइकिल के आमने सामने टकरा जाने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नया गाँव निवासी कमलेश आदिवासी पन्ना से मोटर साइकिल के द्वारा अपने घर नया गाँव जा रहा था तभी कल्दा घाटी में एक अंधे मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी मोटर साइकिल आमने सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोर दार थी कि मोटर साइकिल चालक कमलेश आदिवासी बुरी तरह घायल हो गया। कार चालक ने मानवता दिखाते हुए तत्काल घायल बाइक चालक को अपनी कार से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेहा पहुचाया जहाँ डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल होने के कारण घायल कमलेश आदिवासी को जिला चिकित्सालय पन्ना के लिए रैफर कर दिया जहाँ पर उसका उपचार किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button