ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पत्रकार की हत्या के विरोध में आक्रोशित पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मण्डला सोमवार को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला ईकाई मण्डला ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य के अररिया में युवा पत्रकार विमल यादव की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की गई है जिससे पूरे भारतवर्ष के पत्रकारों में रोष है राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद आपसे मांग करता है कि पीडि़त परिवार को 1 करोड़ की मुआबजा राशि एवं परिवार से 1 व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग है वहीं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पत्रकार सुरक्षा कनून लागू किया जाये जिससे इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। इस दौरान मनीष तिवारी, अनमोल अग्रवाल, कन्हैया ठाकुर, राजेन्द्र बंजारा, दीपक रजक, रोहित बघेल, आकाश रघुवंशी, विजेन्द्र साहू, इन्द्र जीत भंडारी, शैलेन्द्र, लखन भाण्डे, प्रशांत पटेल, दीपक रजक,साकिर खान सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button