उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News भूसे के कूप के ढहने से उसमें दबकर युवक की मौत

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरपालपुर, हरदोई   जनपद हरदोई के हरपालपुर ब्लाक के ग्राम सतौथा में आज एक हृदय विदारक दुर्घटना घटित होने से गांव में हड़कंप मच गया | जानकारी के मुताबिक हरपालपुर ब्लाक के ग्राम सतौथा निवासी रविंद्र मिश्रा 35 वर्ष पुत्र राम किशोर मिश्रा भूसे के कूप के पास बैठे हुए थे | अचानक से भूसे का कूप ढ़ह गया और जिसमें दब जाने से रविंद्र की असमय मृत्यु हो गई | यह हादसा उस समय घटा जब खेत पर मूंग की फसल की रखवाली के बाद रविंद्र खेत में ही बने भूसे के कूप के किनारे बैठ गया | उसी दौरान भूसे से भरा हुआ कूप उसके ऊपर भरभरा कर गिर गया और जिसमें दब जाने से उसकी मृत्यु हो गई | रविंद्र खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था | उसके एक पुत्री व दो पुत्र हैं | इस अनहोनी घटना के घटित होने के बाद से पारिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button