उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News तो दोस्तों की माइनर में डूबने से मौत

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

कोतवाली देहात, हरदोई  कोतवाली देहात क्षेत्र के चरौली पुलिया के पास माइनर में नहाने के दौरान युवक गहरे पानी मे चला गया | उसको डूबता हुआ देखकर उसके दोस्त ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी | लेकिन दोनों युवक माइनर में डूब गए | वहीं पर नहा रहे एक युवक ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ लग गई | किसी तरह से माइनर में डूबे दोस्तों को निकाल कर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पर उन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया | शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अमन मेहरोत्रा 26 वर्ष कुछ समय पहले तक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था | पिछले कुछ दिनों से ही वह घर पर ही रह रहा था | सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे वह अपने दोस्त और पड़ोसी फरहाज खान 24 वर्ष के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित चरौली पुलिया के पास माइनर में नहाने के लिए गया हुआ था | मौके पर विभूति नगर निवासी ललित 28 वर्ष पहले से ही नहा रहा था | अमन, ललित और फरहाज एक दूसरे से परिचित थे | नहाने के दौरान ही फरहाज़ पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया | फरहाज़ को डूबता हुआ देखकर अमन भी बचाने के लिए गहरे पानी की ओर चला गया | कुछ ही देर में दोनों गहरे पानी में डूब गए | जब ललित ने देखा तो शोर मचाना शुरू किया, शोर सुन कर ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए | इसी सबके बीच में कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी | किसी तरह से अमन और फरहाज़ को माइनर से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया | घटना की जानकारी होने से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया | पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है | अमन मेहरोत्रा अपने पिता रूप मेहरोत्रा और माता निर्मला मेहरोत्रा का इकलौता पुत्र था | अमन की एक बड़ी बहन अंजलि हो जो विवाहित है | अमन ने बीकाम करने के बाद एनिमेशन का कोर्स किया था और दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था | पिछले लगभग 1 पखवारे से वह घर पर ही था |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button