उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौत के दो घंटे बाद पति ने भी तोड़ा दम, दो अर्थी साथ-साथ उठने से रो पड़े लोग

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

बिलग्राम, हरदोई   जनपद हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कासूपेट निवासी दंपति की बुखार के चलते दो घंटे के अंतराल पर मौत हो गई | घटना की जानकारी होने से परिजनों में मातम पसर गया | इस घटना के घटित होने के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदारों ने इसकी कोई जानकारी उच्चाधिकारियों को भी नहीं दी | पत्रकारों द्वारा सीएमओ से जब इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने मंगलवार को टीम भेजे जाने की बात कही है | कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के मोहल्ला कासूपेट निवासी राजाराम 40 वर्ष खेती और मजदूरी करता था | उसकी पत्नी रजनी 38 वर्ष को पिछले 6 दिन से बुखार आ रहा था | रविवार को जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले गए | यहां रजनी को भर्ती कर लिया गया | देर शाम तक उसकी हालत और भी बिगड़ गई | सीएचसी के अधीक्षक डॉ राजेंद्र कुमार ने दावा किया है कि महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था और जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई | उधर दूसरी ओर रजनी के पति राजाराम को भी पिछले दो दिनों से तेज बुखार आ रहा था | रजनी की मौत के 2 घंटे बाद ही राजा राम की भी मौत हो गई | इस पति-पत्नी की मौत की जानकारी के हादसे से मोहल्ले में भी सनसनी फैल गई | कासूपेट मोहल्ले में और भी कई लोगों के बुखार से पीड़ित होने की बात सामने आई है | इस मामले पर सीएमओ डॉ रोहिताश कुमार ने पहले तो जानकारी ना होने के बाद कहीं | उसके बाद उनके द्वारा सीएचसी अधीक्षक डॉ राजेंद्र कुमार से घटना की जानकारी ली गई | जानकारी लेने के बाद सीएमओ का कहना है कि पति-पत्नी बुखार से पीड़ित थे, लेकिन पत्नी में खून की कमी भी थी | दोनों पति पत्नी कहीं और इलाज करा रहे थे और रविवार को ही सीएचसी आए थे | उन्होंने कहा कि कासूपेट में मंगलवार को ही टीम भेज कर पूरी जानकारी ली जाएगी | अगर जरूरत पड़ी तो विशेष शिविर भी लगा दिया जाएगा |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button