उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News हरदोई में धार्मिक स्थल पर मूर्तियां तोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस फोर्स तैनात

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

गोपामऊ, हरदोई  हरदोई जनपद के गोपामऊ में अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई | अराजक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर मूर्तियां तोड़ डाली | विरोध करने वाली महिलाओं से गाली गलौज किया | सोमवार की सुबह हिंदू संगठनो ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया | जनपद की पिहानी हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया | आरोप लगाया गया है कि रविवार शाम लालपीर निवासी मोहम्मद जुनेद कुरैशी ने धार्मिक स्थल पर मूर्तियां तोड़ दी थी | बताया जा रहा है कि वह नशे में था और महिलाओं से अपशब्द भी कह रहा था | इसकी सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी | इसके साथ ही साथ इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई | एतिहात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है | एडिशनल एसपी पश्चिम दुर्गेश सिंह ने मौके पर जाकर जाम लगाए लोगों से बातचीत की | उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर ली गई है | उसके बाद जाम को खोल दिया गया | मौके पर अब किसी प्रकार का तनाव नहीं है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button