उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News झांसी के गरौठा में उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शनआरम्भ

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश

झांसी गरोठा वन क्षेत्राधिकारी गुरसराय द्वारा फर्जी आंकड़े तैयार कर लाखों रुपए की हेरा फेरी करने की शिकायत के बावजूद उच्चाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच न कराने के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कृषको ने पहले स्वेता साहू उपजिलाधिकारी गरौठा को ज्ञापन दिया तत्पश्चात उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए किसान यूनियन का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक हमारा धरना प्रदर्शन चलता रहेगा अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन एक बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा ! उप जिलाधिकारी गरौठा से इस सन्दर्भ में बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने हमेशा की तरह कुछ भी कहने से साफ तौर पर इंकार कर अपना पल्ला झाड़ लिया ! किसान यूनियन ने तहसील प्रशासन पर भी मिली भगत के आरोप लगाते हुए कहा कि जो काम 31 मार्च के पहले होना था उस कार्य को धरातल पर कराये बगैर फर्जी आंकड़े तैयार कर लाखों रुपये निकाल लिया गया जब वन क्षेत्राधिकारी की हेराफेरी पकड़ी गई तो जांच से बचने के लिए जेसीबी मशीनों द्वारा बगैर किसी मानक के वर्तमान समय मे गड्ढे खुदवा कर खानापूर्ति की जा रही है भारतीय किसान यूनियन ने उच्च अधिकारियो पर वन क्षेत्राधिकारी की मदद करने का आरोप लगाया हैं उनका कहना है कि फर्जी तरीके से पैसा निकालने वाले वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर दण्डित किया जाना चाहिए विसुअल बाईट कमलेश लंबरदार जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अखिलेश लिटोरिया जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन एम पी गौतम डी एफ ओ झांसी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button