उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जिला प्रशासन मुख्यालय झांसी (उ प्र) द्वारा आयोजित सामाजिक विकास उन्मुख विचार- विमर्श अंतर्गत सामाजिक मित्रों के सानिध्य में विचार संप्रेषण कार्यशाला सहभागिता प्रयास पूर्ण!

रिपोर्टर सौरभ अवस्थी झांसी उत्तर प्रदेश

झांसी सामाजिक संस्था नवप्रभात (रजि.)मुख्यालय झांसी वरिष्ठ जनों के दिशा निर्देश एवं महिला प्रकोष्ठ कृति राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल जी एवं अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी जी की संस्तुति पर संस्था अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल जी के नेतृत्व में महानगर महिला प्रकोष्ठ कृति द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन वेदना एक दर्द /जनसंदेश एवं फ्रेंड्स क्रिएटिविटी क्लब की महिला सखियों के प्रतिनिधियों ने आज झांसी क्लब में जिला प्रशासन अधिकारी महोदय नगर मजिस्ट्रेट श्री वरुण कुमार पांडे (पीसीएस) के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामाजिक विकास उन्मुख विचार विमर्श में सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता संबंधी विशेष बैठक अंतर्गत सामाजिक सहभागिता की. सामाजिक विचार विमर्श के इस अवसर पर संस्था अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल जी एवं सभी सम्मानित सखियों ने अपने-अपने विचार अनुभवों के सांझा करण एवं सामाजिक क्रियाकलापों से सामाजिक परिदृश्य की उत्कृष्टता को बनाए रखने संबंधी विभिन्न सामाजिक विचार विमर्श के आदान-प्रदान से एक दूसरे को प्रेरित किया एवं संयुक्त रूप से समाज के सबसे निचले पायदान पर जीवन यापन करने वाले गरीब एवं अति गरीब जनमानस को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करवाते हुए विकास उन्मुख सामाजिक परिदृश्य की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किए जाने का संकल्प लिया गया! संस्था की ओर से उपस्थित महिला सखियों में वरिष्ठ सखी शिवकुमारी साहू जी, स्वाति राठौर जी, कावेरी यादव जी, शिमला साहू जी, कुसुम कैथवास जी एवं साइमा खान जी का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा! अंत में अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल जी ने उपस्थित अधिकारीगण एवं जनपद झांसी के विभिन्न संगठनों के सहभागी सामाजिक मित्रों का आभार व्यक्त किया!

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button