ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शनिवार सुबह से लापता 14 बर्षिय छात्र की लाश घर के पास बने कुये मे मिली

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

बिजावर क्षेत्र के छतरपुर मार्ग पर राधा बाग कोठी के समीप रहने वाले बालकिशन कुशवाहा रतनपुरा वाले का 14 वर्षीय पुत्र विपिन कुशवाहा शनिवार की सुबह करीब 8 बजे घर से लापता था। विपिन कुशवाहा नगर के सी एम राइज स्कूल कक्षा नवमी में अध्यनरत था पिता बालकिशन कुशवाहा रोजाना की तरह सुबह अपने काम पर चले गए। कुछ देर बाद उनके घर से फोन आया कि बेटा विपिन नहीं मिल रहा है। इस पर परिजनों ने उसकी तमाम जगह तलाश की लेकिन शनिवार की शाम तक विपिन का कोई पता नहीं लग सका परिवार ने बिजावर पुलिस को गुमशुदगी सूचना किया आज रविवार को सुबह परिवार के द्वारा बिजावर थाना प्रभारी सुनील शर्मा को सूचना मिली कि विपिन की चप्पल कुये के पास रखी हुई दिखाई दी जिस पर पुलिस ने कुआ मे रेसक्यू किया तो विपिन की बाडी (लाश )कुये मे मिली पुलिस ने बॉडी को कुएं से निकालकर पंचनामा बनवाया और डेथ बॉडी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगर पंचायत के शव वाहन , वाहन चालक रोहित सोनी ने पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य बिजावर लाया गया पुलिस ने मर्ग कायम किया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button