उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सिरसागंज कार्यशाला में छात्राओं ने सीखीं आत्मरक्षा की जानकारी

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

फाउंडेशन एवं जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वाधान में छात्राओं के लिए एक कार्यशाला जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में एडवोकेट निशी शर्मा उपस्थिति रहीं। सर्वप्रथम एडवोकेट निशी शर्मा का सम्मान छात्राओं एवं अश्वनी कुमार जैन द्वारा किया गया। निशी शर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के साथ आप सभी को भी जागरूक रहना होगा। यदि छात्राओं के पास कोई घातक वस्तु नहीं है तो वे अपने नाखूनों एवं दाँतों की सहायता से हमला या छेड़छाड़ करने वाले पर सम्पूर्ण ताकत से हमला करें। इसके साथ ही मोबाइल होने पर हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1098 या 112 पर कॉल करके अपनी शिकायत अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर की आवश्यकता एवं गोपनीयता की जानकारी भी प्रदान की। अश्वनी कुमार जैन ने एडवोकेट निशी शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी प्रदान करने के साथ उन्हें बेड टच एवं गुड टच की बात सिखाईं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति आपको किस प्रकार, कैसे एवं किस भावना से टच करता है, उसे अवश्य जानें।इस अवसर पर कु पावनी जैन, अल्तिशा, सोनाली, स्नेहा बघेल, संयुक्ता, तनवी जादौन, गोशिया फारूकी, निशा कुमारी, वर्षा, निवेदिका, शिवानी यादव, अवन्तिका शर्मा, भूमि गुप्ता, दीक्षा, शिवानी आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button