उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

रिपोर्टर अमित कुशवाहा गुरसराय उत्तर प्रदेश

झांसी : हादसा बरुआसागर के तिलैथा रोड पर निर्माणाधीन प्लांट के पास रविवार रात को हुआ। इस हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हादसे के दौरान बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पुलिया से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए। स्पीड तेज होने से संभाल नहीं पाए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तिलेथा रोड पर निर्माणाधीन प्लांट से होते हुए दो बाइक पर सवार पांच युवक अपने गांव तिलेथा जा रहे थे। प्लांट के पास पहुंचकर दोनों बाइक सवार स्टंटबाजी करने लगे। बाइक सवारों ने आपस में रेस शुरू कर दी। जैसे ही वह लोग पुलिया से आगे निकले तो बाइक की रफ्तार तेज होने से उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे के समय एक बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पुलिया से नीचे जा गिरी। बाइक सवार युवक सड़क पर ही गिर पड़े। दो ने अस्पताल में दम तोड़ा हादसे में विजय (20), संजय (22), पंकज (24), सूरज (24) और रवींद्र (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। विजय, संजय एवं रवींद्र के सिर में गहरी चोट आ गई। तब तक आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। थोड़ी देर में सह थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की सहायता से पांचों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। देर रात इलाज के दौरान विजय और संजय की मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों की हालात नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button