IC News and Media House Private Limited


बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News रिफाइनरी थाना की पुलिस ने दो बाइक पेशेवर अपराधी को तीन चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया!

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

बेगूसराय   इसकी जानकारी सोमवार को एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया कर्मी को दिया!उन्होंने बताया कि रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के केशावे गांव निवासी आदित्य कुमार के अपाचे बाइक को 19 अगस्त को अज्ञात बाइक चोरों ने घर के सामने दरवाजे पर से बाइक कोउठा लिया तथा उसी गांव से दूसरा भी बाइक संतोष कुमार महतो का भी बाइक चोरी कर लिया! इस दोनों बाइक चोरी की घटना को बाइक के मालिकों ने रिफाइनरी ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया! एसपी ने बताया कि लगातार बाइक की हो रही चोरी की,
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मेरे द्वारा इस बाइक चोर को पकड़ने के लिए सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया ! जिसमें रिफाइनरी ओपी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, रिफाइनरी थाना की पुअनि नूतन कुमारी के अलावे थाना के अन्य सशस्त्र पुलिस बल को शामिल किया गया! इस पुलिस टीम के द्वारा लगातार सूचना संकलन कर तकनीकी अनुसंधान एवं सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए बाइक चोर गिरोह मे शामिल अपराधियों की पहचान किया गया और उसी आधार पर बाइक चोर गिरोह में शामिल रिफाइनरी थाना के केशावे गांव के मुन्ना कुमार सिंह का 27 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार उर्फ सनी और दूसरा बाइक चोर सिधौल वार्ड नंबर 01 के सुबोध सिंह का 21 वर्षीय पुत्र रमन कुमार को चोरी के अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया!दोनों पेशेवर बाइक चोर ने बाइक चोरी करने की घटना में अपना अपना अपराध को कबूल कर लिया! एसपी ने बताया कि जब पुलिस टीम के द्वारा उस दोनो से सघन पूछताछ की गई तो चोरी के अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया! जिसके निशान देही पर बरौनी रिफाइनरी थाना और नगर थाना क्षेत्र में चोरी किए गए कुल 3 बाइक की चोरी के साथ उन्हें गिरफ्तार किया गया!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button