IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News मेडिकल कॉलेज सहित जिले भर में नर्सेज ने किया 2 घंटे सामूहिक कार्य बहिष्कार एवं सद्बुद्धि यज्ञ, धरना अनवरत जारी,

रिपोर्टर उत्तम सिंह बाड़मेर राजस्थान

बाड़मेर  राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर राज्य भर में गत 35 दिनों से चल रहे नर्सेज आंदोलन को तीव्र करते हुए नर्सेज ने जिले भर में मेडिकल कॉलेज बाड़मेर व नाहटा अस्पताल बालोतरा से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक आज लगातार छठे दिन 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया। है। आज सोमवार को लगातार छठे दिन भी मेडिकल कॉलेज बाड़मेर एवं जिला अस्पताल बालोतरा सहित जिले के तमाम सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक 2 घंटे सामूहिक कार्य बहिष्कार के दौरान अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए सभी जगह सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए गायत्री पाठ किया। जिला नर्सेज संघर्ष समिति के आह्वान पर मेडिकल कॉलेज बाड़मेर के नर्सेज कर्मियों ने सुबह 8 बजे वार्डों व ओपीडी आदि से बाहर निकलकर अस्पताल के पुलिस चौकी के पास स्थित गेट के पास एकत्रित होकर मानाराम चौधरी, रामचंद्र जोगावत,रामचंद्र ढाका, शेरखांन,घनश्याम सोनी, बिशनाराम,आईदान, विमलकुमार,सुखदेव,ललित, कमलेश कुमार, दुर्गाराम, छगनलाल, प्रज्ञा सोलंकी, राणु गहलोत, ज्ञान प्रकाश, थानाराम, अशोक गहलोत, मालती, सुजा वर्गीस,शारदा हिंदल, रोशनी, नरपत चौहान, मुकेश चौहान, प्रकाश पंवार, दिनेश पंवार, जगदीश हिंदल, भजनलाल, प्रभुराम चौधरी, जसवंत सोनी, राजू जाटोल, कृष्णाकौर, पुष्पा कंवर, गिरजा मणि, उषा जैन,हनुमंतसिंह व जितेंदकुमार सोनी के नेतृत्व में मीटिंग स्थल पर तीव्र नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मामराज बिश्नोई,अचलाराम बेनीवाल, तुलसाराम चौधरी, मंगलाराम विश्नोई, संतोष सारण, चेनाराम व किरणलता वैष्णव ने बताया कि अपनी जायज 11 सूत्री मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षण करने हेतु कार्य बहिष्कार के दौरान सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए गायत्री पाठ का आयोजन किया गया। गत साढ़े चार वर्ष से राज्य सरकार से कई बार हुई वार्ताओं के बाद केवल आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिलने से प्रदेश भर के नर्सेज ने 18 जुलाई से शांतिपूर्ण धरने प्रदर्शन शुरू कर मांगों के समाधान की मांग की परन्तु राज्य सरकार की घोर उपेक्षा से आहत प्रदेश भर के नर्सेज ने 16 अगस्त बुधवार से राज्य के सभी चिकित्सा संस्थानों मेडिकल कॉलेज से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक में 2 घंटे का सामूहिक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। जिसकी कड़ी में आज संयुक्त बाड़मेर जिले के मेडिकल कॉलेज बाड़मेर एवं जिला अस्पताल बालोतरा में नर्सेज द्वारा किए 2 घंटे के कार्य बहिष्कार एवं गेट मीटिंग से चिकित्सा व्यवस्थाएं प्रभावित होने से मरीजों को असुविधा हुई तथा 2 घंटे मरीज इधर-उधर भटकते रहे।

इसी प्रकार संयुक्त बाड़मेर जिले के अन्य चिकित्सा संस्थानों यथा उप जिला अस्पताल सिवाना,चौहटन, धोरीमना, सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों बायतु, कल्याणपुर, पाटौदी, समदड़ी,पादरु, मंडली, निंबलकोट, बाटाडू, जसोल, कानोड़, भुणिया, अराबा,कुण्डल, इन्द्राना,ओगाला,मजल,अजीत, रमणीया, दुधवा, खंडप, करमावास, मोकलसर,उण्डु, भाखरपुरा,बाछड़ाऊ,गुंगा, सिमरखिया,कनाना, रातड़ी,सांवरड़ा, मुठली, सामुजा, फुलण,धारणा,छियाली, गोलिया चौधरियान सहित तमाम संस्थानों में कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों को आवश्यक नर्सिंग सेवाएं नहीं मिलने से ओपीडी व आईपीडी सहित अस्पताल की सभी प्रकार की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई। उधर प्रांतीय आंदोलन की पालना में नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति बाड़मेर के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना आज 35 वें दिन राजकीय नाहटा अस्पताल बालोतरा परिसर से अनवरत जारी रहा। जिला सह संयोजक सीपी शर्मा, गोपालसिंह, नरपत चौहान, प्रकाश पंवार, हेमलता गोयल, भागीरथ डारा व जगदीश हिंदल ने बताया कि आज के धरने में उपस्थित सभी नर्सेज ने एक स्वर में राय जाहिर करते हुए बताया कि यदि राज्य सरकार मांगे नहीं मानती है तो जिले भर में 24 अगस्त तक निरंतर 2 घंटे कार्य बहिष्कार एवं धरना जारी रहेगा एवं 25 अगस्त को जिले के सभी नर्सेज 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर राजधानी जयपुर में होने वाली नर्सेज की प्रांतीय महारैली के लिए कूच करेंगे। आज जिले भर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में रोशनलाल माथुर, पिस्ताकखांन,भंवरलाल गोयल, गणपत गर्ग, महेंद्र दवे, जोगाराम टाटिया, दौलत जीनगर, भारमलसिंह राजपुरोहित, भगवत देवासी, भंवरसिंह, उर्मिला सैनी, तेजूसिंह जोधा, किशनसिंह सिसोदिया,मघाराम, प्रदीप सियाग, हक्काराम, नंदराम,अहमदखांन, भंवरलाल जाखड़, शोभना बेन, निर्मला बिश्नोई, हरदानराम,विरेंद्र दवे, कानसिंह सिसोदिया, सुरेश सेजू, किशोर चौधरी,बालाराम, खेमाराम, देवेंद्र चौधरी, थानाराम, देमाराम, तरुण गौड़,जगदीशसिंह,भागीरथ डारा,चौथमल,सत्यपाल विश्नोई, अरविंद जीनगर,हुकमाराम, विरेंद्र सियोल आदि के नेतृत्व में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में विरोध प्रदर्शन व गेट मीटिंग कर राज्य सरकार से आर- पार के संघर्ष के लिए तैयार रहने की शपथ लेते हुए अपनी प्रमुख मांगों केंद्र के समान वेतन-भत्ते, संविदा सेवा से नियमित हुए नर्सेज की संविदा सेवा काल की गणना कर नोशनल परिलाभ देने, प्राथमिक उपचार एवं दवा लिखने का अधिकार आदि को दोहरा कर उनके समाधान की अपील राज्य सरकार से की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button