उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News “थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा मोबाईल चैन आदि की लूट करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार”

रिपोर्टर फरमान खान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा मोबाईल चैन आदि की लूट करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार जिनके कब्जे से लूटे गये दो मोबाईल फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की एक मोटरसाईकिल व 01 अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया गया।बताया गया है की दिनांक 20.08.2023 को थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एनसीआर क्षेत्र मे मोबाईल / चैन लूट की घटना करने वाले दो चोरो को साई मंदिर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए चोरो के कब्जे से लूटे गये 02 मोबाईल, फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल व 01 अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। चोरो द्वारा दिल्ली-एनसीआर में कई घटनाएँ कारित की गयी थी। पूछताछ मे चोरो ने बताया की
राहुल व कमल कुमार उर्फ बब्लू से पूछताछ की गयी तो बताया की हम दोनो दिल्ली एनसीआर क्षेत्र मे चैन / मोबाइल स्नैचिंग करते है, लूटपाट करने के लिये हम चोरी के अलग अलग वाहनो का प्रयोग करते हैं व उन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाते हैं, व काम होने के बाद कहीं सुनसान जगह पर उन वाहनों को छोड़ देते है. हम दोनो लूटे हुये मोबाइल व चैन को राह चलते हुये व्यक्तियो को अपनी मजबूरी बताकर कम दामो पर बेच देते थे व मिले हुये पैसो को आपस में बाँट लेते थे। चोरो के पास से बरामद चोरी की गयी मोटरसाईकिल के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button