IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News समाज से जुड़े रहने के लिए विधायक ने ठुकरा दिया था मंत्री पद: प्रो राकेश

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दो सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण पूर्व विधायक स्व राजबहादुर की मनाई गई पुण्यतिथि

रिपोर्टर शम्भू जौनपुर उत्तर प्रदेश

जौनपुर  पूर्व विधायक स्वर्गीय राजबहादुर यादव की 45 वी पुण्यतिथि कार्यक्रम पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का परीक्षण जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर में आयोजित हुआ। जिसमें 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया । इस दौरान आए हुए लोगों ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह गांव समाज में बने रहने के लिए मंत्री पद ठुकरा दिए थे । रारी के पूर्व विधायक स्व राजबहादुर के पुण्यतिथि पर कालेज परिसर में उनकी प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। एनएसएस के पूर्व समन्वक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने कहा कि विधायक स्व:राजबहादुर यादव रारी विधानसभा से दोबारा 1974 में चुनाव जीते तो चौधरी चरण सिंह ने उन्हें मंत्री पद ऑफर किया था ,लेकिन उन्होंने मंत्री पद को इसलिए ठुकरा दिया कि वह गांव और समाज में बने रहे लोगों से मिलते जुलते रहे। विशिष्ट अतिथि डा. राजबहादुर ने कहा स्व विधायक ने दीन दुखियों के मसीहा के रूप मे व समाज के विकास के लिए जाने जाते थे । पूर्वाचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि उन्होंने इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सेवा की अलख जगाई। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा ज्योतिष प्रकाश ने कहा वह साफ सुथरी राजनिति के लिए जाने जाते थे।समाज मे कभी भेदभाव नही करते थे।
दुर्गा सिटी हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर नईगंज की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप के बाद उन्हें दवाओं का वितरण किया गया । जिसमे डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ स्वाति, डॉ रवि सिंह समेत अन्य चिकित्सको ने मरीजों की जांच किए। इस अवसर पर डा अजीत प्रकाश, डॉ रामचंद्र, डॉ राममूर्ति, डॉ शिवमंगल, डॉ रविंद्र यादव, लालचंद्र यादव लाले, डा जितेंद्र कुमार, विवेक यादव, , पं.रमेशचंद्र शुक्ला, अंजनी यादव मिथिलेश यादव, मानिकचंद, आशीष यादव ,रोहित कुमार, सुरेंद्र सिंह, मुकेश जयसवाल मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button