उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News गुमानसरोवर से मंदिर श्री बटुक भैरव नाथ जी तक निकाली गई कावड़ यात्रा, किया गया भगवान शिव का जलाभिषेक

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

पवित्र श्रावण मास में नाग पंचमी एवं सोमवार के शुभ संयोग पर श्रद्धालुओं ने कावड़ यात्रा निकालकर पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया भगवान शिव का जलाभिषेक, आज निकाली गई कावड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं जिनमें बड़ी संख्या में माताएं बहनों के साथ बच्चों ने भी भक्ति भाव के साथ ढोल नगाड़े /बैंड बाजा के साथ कांवड़ यात्रा मैं नंगे पैरों चलकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया, भगवान शिव को प्रसन्न करने वाली कांवड़ यात्रा में सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने वी पार्क में एकत्रित होकर कावड़ एवं जल पात्रों को लेकर भजन कीर्तन करते हुए रायनपुर स्थित गुमान सरोवर तक पदयात्रा की, गुमान सरोवर से पवित्र जल लेकर कंधों में सुसज्जित कांवडौं को रखकर बम बम भोले नमः शिवाय एवं बोल बम बोल बम का उद्घोष करते हुए रायनपुर से मंडी तिगैला से बी पार्क होते हुए भैरोगंज स्थित मंदिर श्री बटुक भैरव नाथ जी में पूर्वतन से स्थापित शिवलिंग का पवित्र भाव से जलाभिषेक किया गया, जलाभिषेक के उपरांत भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार एवं श्रृंगार के बाद भगवान भोलेनाथ की दिव्य आरती के साथ ही सभी को प्रसाद वितरण किया गया, श्रद्धालुओं एवं माता बहनों ने मंदिर परिसर में बैठकर भजन कीर्तन करके पूरे माहौल को शिव भक्ति में लीन कर दिया, मंदिर श्री बटुक भैरवनाथ जी के श्री महंत जुगुल भारती द्वारा बताया गया की कावड़ यात्रा का शिव भक्तों के लिए बहुत अधिक महत्व है कांवड़ यात्रा से भगवान भोलेनाथ सहज ही प्रसन्न होकर इच्छित फल प्रदान करते हैं, कावड़ यात्रा की शुरुआत के विषय में बताया गया कि चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी द्वारा गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लेकर यूपी के बागपत स्थित पुरा महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक किया गया था कहते हैं तभी से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कावड़ यात्रा की शुरुआत हुई है,

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button