उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News किसानों का उत्पीडन बर्दाश्त नही किया जाएगा

किसानों का उत्पीडन बर्दाश्त नही किया जाएगा,संगठन किसानों की मांगों व समस्याओ को निस्तारण के लिए सदैव तत्पर है।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

यह बात भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष संजीव किसान ने क्षेत्र अंतर्गत सुजीपुरा घमुरिया गांव में आयोजित किसान महा पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि कही,उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हितों में बिल पास कर रही,सरकार ने अब तक स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट लागू नही की,किसान हितों की अनदेखी कर रही है,यह बर्दाश्त नह किया जाएगा। संघर्ष के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक है। इसलिए संगठन से ज्यादा से ज्यादा किसान बंधुओ को जोड़े और उनकी मांगों व समस्याओ के संघर्ष के लिए रहे। महापंचायत के दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान जिला महासचिव सुरेंद्र यादव,जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव, जिला सचिव प्रमोद यादव,ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन लंबे,राम शरण फौजी,शिवम कुमार,मनीष यादव, सुदेश यादव,सुरेंद्र प्रजापति,धर्मेंद्र यादव,जनवेद सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button