उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ग्रह कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी एक दिन पहले है दिल्ली से आया था अपने गांव

रिपोर्टर सूरज चौधरी झांसी उत्तर प्रदेश

टहरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरा ग्रह कलह के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी कमलेश रायकवार जो दिल्ली में मजदूरी कर-कर परिवार का भरण पोषण करता था । जो एक दिन पहले ही अपने गांव आया था मिली जानकारी के अनुसार कमलेश ने दो-दो शादियां की हुई थी जिसे लेकर परिवार में कई वार झगड़े होते रहते थे । कुछ ऐसा ही रविवार को हुआ जिसमें झगड़े की नोवत यंहा तक आ गई कि रविवार शाम झगडा टहरौली थाने तक पहुंच गया। जिसके वँहा से समझा-बुझा कर आपसी सहमति कराकर परिवार को घर भेज दिया गया था । वंही रविवार की रात को फिर से झगड़ा हुआ तो कमलेश ने सोमवार की सुबह अपने घर पर ही फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । वंही टहरौली पुलिस को जानकारी लगते ही मोके पर पहुंचे थाना प्रभारी भीमसेन पोनियां ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मऊरानीपुर भेज दिया है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button