IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News हेड लाइन सातवें सोमवार को भी बाबा बालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

रिपोर्टर मंदीप कुमार रायबरेली उत्तर प्रदेश

सातवें सोमवार को भी बाबा बालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

रायबरेली  हिंदुओं की आस्था के धार्मिक पीठ बाबा बालेश्वर मंदिर में भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। देवों के देव महादेव के पूजन अर्चन के लिए सावन के सातवें सोमवार को भोर तीन बजे से ही मंदिरों में भक्तों का ज्वार उमड़ पड़ा ।जलाभिषेक करने के लिए भक्त घंटों तक लाइन में खड़े रहे। लालगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ बाबा बालेश्वर मंदिर में पंडित झिलमिल जी महाराज द्वारा भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान मंत्रोचार के साथ जलाभिषेक किया गया ।उसके बाद जनसामान्य के लिए मंदिर के पट खोल दिये गए ।वही सातनपुर गांव स्थित सतनेश्वर महादेव मंदिर, गोविंदपुर वलौली स्थित श्री शंकरेश्वर शिव मंदिर में भी जलाभिषेक के साथ प्रसाद वितरण हुआ। गेगासो स्थित मुंडमालेश्वर, गहरी स्थित श्री गहरेश्वर आदि मंदिरो में भी भक्तों ने विधि विधान से जलाभिषेक किया और भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार को बाबा बालेश्वर मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने हर हर बम बम के जयकारे के साथ बाबा बालेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतार में लग गए थे। श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर सहित दुर्गा मंदिर ,हनुमान मंदिर, शनि मंदिर सहित श्री राम जानकी मंदिर का भी दर्शन किया।मेले से संबंधित सभी तैयारियां डलमऊ और लालगंज प्रशासन ने की थी । श्रद्धालुओं ने मेले में जहां जलेबी और चाट का आनंद उठाया वहीं महिलाओं ने गृह उपयोगी सामान भी खरीदा। बच्चों ने झूले का लुफ्त उठाया।श्री जन कल्याण समिति ऐहार और बाबा बालेश्वर मंदिर कमेटी के सेवादारों कीर्ति मनोहर शुक्ला, अनुज अवस्थी , पूर्व प्रधान राजकिशोर सिंह बघेल ने भक्तों को जलाभिषेक में हर तरह का सहयोग किया।मंदिर और मेले में लालगंज पुलिस की व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button