उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News श्रावण मास के प्रथम त्यौहार नाग पंचमी में लगा मदारन देवी मेला

चरखारी श्रावण मास में संयोग आज सोमवार तथा नागपंचमी एक जी साथ पड़ने से मैदानी माता मां मदारन देवी प्रागंण में हर वर्ष की भांति मेला का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

आज माँ मदारन देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्वालुओं की अपार भीड़ होने के कारण पुलिस सुरक्षा हेतु जगह जगह तैनात की गई । मान्यता है कि लगभग 150वर्ष पूर्व से यह मेला लगता रहा है। वैसे तो पूरे साल यहां भक्तों का आना जाना लगा रहता है लेकिन नागपंचमी पर्व पर विशेष रूप से दर्शन करने महोबा के अलावा आस पास के जिले से लोग निजी वाहनों से आते है। लोगों का मानना है कि देवी मंदिर के पीछे बने कुण्ड में बच्चों को स्नान कराने से बच्चों को सूखा रोग,व चर्म रोगों से निजात मिलती है।लोगों ने दर्शन करने के बाद मेला में खरीद दारी की ओर जिन लड़कों की शादी हुई है तो उनके ससुराल में सावनी भेजने के लिए खिलौना राखी धागा की खरीद दारी की गई भीड़ को देखते हुए पुलिस ने दो से तीन किलोमीटर दूर बाहन खड़े करवा दिये गये जिससे श्रद्धालुओं को दो तीन किलोमीटर पैदल चलकर माँ के दरवार तक पहुँच सके! मेला सुरक्षा में खरेला,श्री नगर, महोबा, चरखारी थानों की पुलिस व मंदिर कमेटी के सेवादारों ने सुरक्षा की कमान संभाली।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button