Uttar Pradesh News SOG व थाना कोतवाली पुलिस ने युवक को जान से मारने की नीयत से गोली मारने की दुःसाहसिक घटना में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को साहसिक पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा मय 01 खोखा व 07 जिन्दा कारतूस बरामद ।

रिपोर्टर गौरव शुक्ला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर 13/8/23को मो0 बाबूजई में समय करीब 19.30 बजे शोएब पुत्र मुनीर अहमद निवासी मोहल्ला बाबूजई थाना कोतवाली जनपद शाहजहांपुर को तीन व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली मारी गयी थी । इस सम्बन्ध में 14.08.2023 को वादी सलीम अहमद पुत्र लतीफ अहमद निवासी मोहल्ला बाबुजई थाना कोतवाली शाहजहांपुर मो0नं0 की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 446/2023 धारा 307/34/506 भा0द0वि0 बनाम अभियुक्तगण 1.तारीक पुत्र मुस्तकीम निवासी गौहरपुरा थाना कोतवाली जनपद शाहजहांपुर 2. गुफरान पुत्र अबरार निवासी बाबुजई थाना कोतवाली जनपद शाहजहांपुर 3.नदीम उर्फ अभिशेख पुत्र साबिर निवासी हयातपुरा थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर पंजीकृत किया गया था । जिसमे तत्काल कार्यवाही करते हुए अभि0 गुफरान व नदीम को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा घटना का मुख्य आरोपी तारीक लगातार फरार चल रहा था । अशोक कुमार मीना पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद मे वाछिंत चल रहे अपराधी के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्री सुधीर जायसवाल पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण बीएस वीर कुमार क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री के0बी0 सिहं के नेतृत्व में थाना पुलिस व SOG की टीम गठित की गयी । मुखबिर की सूचना पर साहसिक पुलिस मुठभेड के दौरान अभियुक्त तारीक पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला गौहरपुरा(मकबरा) थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर को समय करीब 03.25 बजे पर डैम रोड उमरगंज एक अदद तमंचा 315 बोर जिसकी नाल में खोखा कारतूस फंसा हुए व सात जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त द्वारा इसी अवैध तमन्चे से दिनांक 13.08.2023 को घटना कारित की गयी थी । इस सम्बन्ध मे अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त तारीक पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला गौहरपुरा(मकबरा) थाना कोतवाली जनपद शाहजहांपुर द्वारा पूछताछ दौरान बताया गया कि मेरे भाई मुशरान की शादी पहले मजरुब शोएब की पत्नी चांदनी से तय हुई थी किन्तु चांदनी के घर वालों ने मुशरान से रिश्ता तोडकर चांदनी की शादी शोएब पुत्र मुनीर अहमद निवासी मोहल्ला बाबूजई थाना कोतवाली शाहजहांपुर से कर दी थी रिश्ता टूटने के बजह से मुझे अपनी व मेरे परिवार की काफी बेज्जती महसूस हुई इसी बात से अपमानित व अपनी बेइज्जती महसूस कर बदला शोएब का पंजाब से शाहजहाँपुर आने पर अपने साथियों के साथ मिलकर शोएब को मारने की योजना बनाई और दिनांक 13.08.2023 को समय सायं 07.30 बजे अपने साथियों गुफरान व नदीम उर्फ अभिशेख के साथ मिलकर योजना बद्ध तरीके से चांदनी के पति शोएब उपरोक्त को जान से मारने की नियत से उसकी कनपटी पर तमन्चे से फायर कर घायल कर दिया और घटनास्थल से हम तीनों पैशन प्रो मो0सा0 से भाग गये थे ।आज दिनांक 21.08.2023 को मै अपने परिवार वालों व रिश्तेदारों से पैसों के लिए उमरगंज डैम रोड से शाहजहाँपुर आ रहा था कि रास्ते में मुझे पुलिस मिल गयी मैने पुलिस से बचने के लिए पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया था।
Subscribe to my channel