ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के SDO भरतसिंह ठाकुर की मेहरबानी, इंजिनियर मनीषा उईके की नादानी से आर बी इन्टरप्राइजेज कान्ट्रेक्टर जबलपुर के ठेकेदार कर रहे शासकीय राशि का गोलमाल

  रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

लखनादौन ग्रामीण क्षेत्रों के बंद पड़े हैं हैंडपंप,181पर भी चल रही हैं शिकायत,फिर भी क्यों कुंभकरण की नींद सोये हुए हैं SDOभरतसिंह ठाकुर एवं इंजिनियर मनीषा उईके

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार हम आपको बता दें कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हैण्डपंप सुधार के लिए आर बी इन्टरप्राइजेज कान्ट्रेक्टर जबलपुर के साथ एर्गीमेंट किया गया है,तो फ्री में तो एर्गीमेंट नहीं हुआ होगा,आप सभी जानते हैं जब बड़े कार्यों के लिए अनुबंध एवं एर्गीमेंट होता है लाखों करोड़ों रुपयों का होता है, लेकिन अनुबंध होने के बाद भी ठेकेदार अपने कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं तो लखनादौन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के SDO भरतसिंह ठाकुर एवं इंजिनियर मनीषा उईके चुपचाप क्यों है समझ से बाहर है, कहीं ठेकेदार से मिलकर लखनादौन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के SDO भरतसिंह ठाकुर एवं इंजिनियर मनीषा उईके शासकीय राशि का गोलमाल करके शासन-प्रशासन को चूना तो नहीं लगा रहें हैं ऐसा हम इसलिए बोल रहें हैं क्योंकि जिला सिवनी के अंतर्गत आनेवाले ब्लॉक लखनादौन के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ग्रामों के हैंडपंप बंद पड़े हैं, जिसमें से ग्राम पंचायत नवलगांव के ग्राम नागदहार का हैंडपंप बंद पड़ा हुआ है जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181पर भी चल रही है, लेकिन आज दिनांक तक ठेकेदार का कोई भी कर्मचारी हैंडपंप सुधारने नहीं गये हैं, ऐसे ही ग्राम पंचायत चुरका के ग्राम सेजवाडा़ का हैंडपंप टूट गया है लेकिन दो महीने बीत जाने पर भी सुधार नहीं किया गया है, आखिरकार क्यों लखनादौन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के SDO भरतसिंह ठाकुर एवं इंजिनियर मनीषा उईके चुपचाप बैठे हैं समझ से बाहर है। आखिर क्यों ठेकेदार की लापरवाहियों पर पर्दा डांक रहे हैं,कही मिल जुलकर शासकीय योजनाओं की राशि का दुरूपयोग तो नहीं कर रहे हैं वो तो बाद में ही पता चलेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button