IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : अकलतरा में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी थी टक्कर, एक की मौके पर मौत

गंभीर रूप से घायल दो युवकों को डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस की तत्परता से फरार वाहन बिलासपुर में पकड़ा गया

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के तरौद चौक स्थित सत्य राइस मिल के सामने फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद फरार हुए दुर्घटनाकारित वाहन को अकलतरा पुलिस ने करीब 150 किलोमीटर तक पीछा कर बिलासपुर के सकरी स्थित खालसा ढाबा के पास पकड़ने में सफलता हासिल की। बातचीत कर रहे तीन लोगों को मारी टक्कर घटना दिनांक 07 अगस्त 2026 की है। राइस मिल श्रमिक सूरज कुमार यादव (26 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BV 6985 पर मनीष मरावी (25 वर्ष), निवासी किरारी, थाना अकलतरा को बैठाकर राइस मिल से अपने घर ग्राम किरारी जा रहे थे। इसी दौरान वे दुर्गेश केंवट (21 वर्ष) से सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे। इसी बीच जांजगीर की ओर से आ रहे अशोक लीलैंड के छह चक्का वाहन क्रमांक JH 01 GA 1987 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से बिलासपुर की ओर फरार हो गया। हादसे में एक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल दुर्घटना में मनीष मरावी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि सूरज यादव एवं दुर्गेश केंवट के सिर में गंभीर चोट आने के कारण दोनों अचेत हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल- 112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया। पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा गया। 150 किलोमीटर तक पीछा कर फरार वाहन पकड़ा घटना के बाद पुलिस ने तत्काल दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के दिशा- निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अकलतरा पुलिस ने फरार वाहन का पीछा शुरू किया। पुलिस टीम ने करीब 150 किलोमीटर तक लगातार पीछा करते हुए सकरी, बिलासपुर स्थित खालसा ढाबा के पास दुर्घटनाकारित वाहन क्रमांक JH 01 GA 1987 को पकड़ लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी वाहन पुलिस के कब्जे में अकलतरा पुलिस की तत्परता और लगातार पीछा करने की कार्रवाई के चलते दुर्घटना के बाद फरार हुए वाहन को पकड़ने में सफलता मिली। मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू सहित थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ एवं डायल-112 टीम का सराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button