IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की समीक्षा की

हर घर तिरंगा अभियान और कोर कमेटी की बैठक में दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

9 अगस्त से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्री एवं छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने शनिवार को जिले के प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान तथा 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों और अब तक की प्रगति की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी एवं कर्मचारी केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद करें और उनकी समस्याओं को समझते हुए नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचना चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए अधिकारी मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी करें। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने अभियान के दौरान जिले के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल शासकीय कार्यक्रम न होकर प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बने। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में छतरपुर विधायक ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर मृणाल मीणा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के माध्यम से शासन और आमजन के बीच संवाद को और मजबूत किया जाए तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button